Kamal Patel Biography In Hindi?दोस्तों आप मध्यप्रदेश के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कमल पटेल को तो आप जानते ही होंगे.
क्या हुआ नही जाने है , या थोडा थोडा जानते है , तो कोई बात नही है आज मैं आपको इस पोस्ट में बताने जा रहा हूँ कमल पटेल से जुडी साडी जानकारी के बारे में जैसे Kamal Patel Wiki, Age,Height, Family, Son,Wife name, Father Name,Poliical career Biography in Hindi.
तो अगर आप कमल पटेल के बारे में जानना चाहते है , तो इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़िए , और अंत तक इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप कमल पटेल के बारे में पूरी जानकारी आपको मिल जाएगी.
पर जो लोग नही जानते है मैं उनको बता देना चाहता हूँ की कमल पटेल साल 21 अप्रैल 2020 हरदा –मध्य प्रदेश सरकार में कैबीनेट कृषि मंत्री बने.
कमल पटेल का जीवन परिचय|Kamal Patel Biography In Hindi-
पूरा नाम | श्री कमल पटेल |
जन्मतिथि | 6 अक्टूबर 1961 |
जन्म स्थान | हरदा –मध्य प्रदेश, इंडिया |
उपनाम | कमल पटेल |
आयु (Age) | 60वर्ष |
पिता का नाम (Father Name) | हरनाथ डूडी |
माता का नाम (Mother Name) | पार्वती डूडी |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status ) | विवाहित |
पत्नी का नाम(Wife name) | रेखा पटेल |
पेशा (Occupation ) | नेता, भाजपा |
बेटे का नाम(Son name) | सुदीप पटेल व संदीप पटेल |
पुत्री का नाम(Daughter Name) | प्रीति पटेल |
दामाद का नाम | दामाद यशवन्त ( गाडरिया गाँव ) |
नागरिकता | इंडियन |
धर्म | हिन्दू |
पढाई | बी कॉम , एल एल बी |
कॉलेज | देवी अहिल्या विश्वविद्यालय |
राजनितिक पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
राजनितिक पद | कैबीनेट कृषि मंत्री,21 अप्रैल 2020 से |
कमल पटेल का जन्म और शिक्षा|Kamal Patel Birth and education In Hindi-
तो दोस्तों अब बात कर लेते है कमल पटेल के जन्म के बारे में तो कमल पटेल का जन्म 6 अक्टूबर 1961 को हरदा –मध्य प्रदेश, में हुआ था.
इनके पिता का नाम हरनाथ डूडी और माता का नाम पार्वती डूडी था.इनको बचपन से ही पॉलिटिक्स का बहुत ज्यादा शौक था.
इन्होने अपनी शुरुआती शिक्षा हरदा से ही की और बाद में बीकॉम और एल एल बी इन्होने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से पास की.
कमल पटेल की पत्नी और उनके बेटे और बेटी का नाम |Kamal Patel Family wife, son and Daughter name in Hindi-
तो अब बात कर लेते है कमल पटेल की पत्नी और बेटे के बारे में तो इनकी पत्नी का नाम रेखा पटेल है. इनके दो बेटे है इनके बड़े बेटे का नाम सुदीप पटेल और इनके छोटे बेटे का नाम संदीप पटेल है.
इनकी एक बेटी भी है जिसका नाम प्रीति पटेल है जिनकी शादी यशवन्त सिंह से हुई.
कमल पटेल का राजनितिक करियर | कमल पटेल की पत्नी और उनके बेटे और बेटी का नाम |Kamal Patel Political career in Hindi-
तो अब बात कर लेते है कमल पटेल के राजनितिक करियर के बारे में तो कमल पटेल ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ए बी वी पी) 1980 से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।
- और इसके बाद 1989 में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बने और कमल पटेल बीजेपी पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे थे.
- कमल पटेल जी पहली बार 1993 में हरदा विधान सभा से विधायक चुने गए थे.
- और इसके बाद कमल पटेल जी हरदा से 1993, 1998, 2003, 2008 और 2018 में 5 बार विधायक हरदा बने रहे थे।
- कमल पटेल जी साल 2005 में भाजपा सरकार में पहली बार वे चिकित्सा शिक्षा मंत्री बने थे.
- और इसके बाद ही कमल पटेल जी लगातार चार बार विधायक चुने जाने के बाद 2013 में विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के डाक्टर आर के दोगने से पराजित हुए थे.
- और इसके बाद 2018 के विधान सभा चुनाव में कमल पटेल पाँचवी बार हरदा से विधायक चुने गये.
- मध्य प्रदेश सरकार के दौरान कमल पटेल चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण (1 जून 2005 बाबूलाल गौर मुख्यमंत्री सरकार ) , राजस्व एवं धार्मिक न्यास धर्मस्व (2009, शिवराज सिंह चौहान मुख्य मंत्री सरकार) विभाग के राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार ) रहे हैं।
- हरदा से पाँचवी बार विधायक बने कमल पटेल बाबूलाल गौर और पहले भी शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री रह चुके हैं ।
- इसके बाद 21 अप्रैल 2020 मध्य प्रदेश सरकार के ये कैबीनेट कृषि मंत्री बने.
राजनेता कमल पटेल के बारे में कुछ महत्पूर्ण जानकारी-
- 5 मार्च 2008 में हुए दुर्गेश जाट हत्याकांड में सीबीआई ने कमल पटेल को मामले में साक्ष्य छुपाने का आरोपी बनाया था.
- 20 जुलाई 2011 को मामले में सुनवाई करते हुए हरदा एडीजे कोर्ट ने कमल पटेल को दोषमुक्त कर दिया था.
- सुदीप पटेल – खिरकिया जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष हैं। सुदीप पटेल की पत्नि कोमल पटेल भी हरदा जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
- सुदीप पटेल – खिरकिया जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष हैं। सुदीप पटेल की पत्नि कोमल पटेल भी हरदा जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
अंतिम विचार-Kamal Patel Biography In Hindi
दोस्तों अगर अपने इस पोस्ट को यहाँ तक पढ़ा है तो आपके Kamal Patel Biography In Hindi से जुड़े सारे सवालो का जवाब आपको मिल गया होगा और आपको Kamal Patel Wiki, Age,Height, Family, Son,Wife name, Father Name,Poliical career Biography in Hindi से जुड़े आपको सारे जवाब आपको मिल गये होंगे.
अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आय है तो आप इसको अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है.
2 thoughts on “कमल पटेल जीवन परिचय|Kamal Patel Biography in Hindi”